केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई PMJAY CSC (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना) Yojana के तहत देश के 10 करोड़ से अधिक परिवार 5 लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थियों के लिए PMJAY CSC smart card लॉन्च किया गया है। इस कार्ड की सहायता से अब लाभार्थी योजना के अंतर्गत आने वाले अस्पतालों के माध्यम से 5 लाख रुपये तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। PMJAY CSC स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) को एक पोर्टल दिया गया है।
इस पोस्ट में हम MERA PMJAY CSC (Registration, Login, Ayushman card, pmjay csc cloud.in) से संबंधित सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने जा रहे हैं.
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) क्या है?
PMJAY दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसका मुख्य लक्ष्य हर साल प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान करना है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वर्ष 2018 में की गयी थी। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना 2011 (SECC 2011) के आधार पर लाभार्थियों को प्रदान किया जाएगा।
योजना का नाम | प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY Scheme: Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana) |
वर्तमान स्थिति | सक्रिय |
द्वारा शुरू किया गया | भारत सरकार |
वर्ष | 2018 |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
उद्देश्य | जरूरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य बीमा |
लाभ | प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज |
श्रेणी | केंद्र सरकार योजना |
आधिकारिक वेबसाइट | mera.pmjay.gov.in |
Check also: Check CSC Status online in 5 Steps csc.gov.in
CSC PMJAY के लाभ:
- PMJAY CSC के अंतर्गत लाभार्थी नागरिकों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य कवरेज मिलता है।
- इस योजना के तहत 10.74 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को कवर किया जाएगा।
- लाभार्थी नागरिक पैनल में शामिल अस्पतालों में अपना इलाज करा सकते हैं।
- आयुष्मान भारत योजना के तहत 3 दिन से लेकर अगले 15 दिन तक का लगभग सभी खर्च कवर किया जाता है।
- पीएमजेएवाई सीएससी में दवाएं, फीस, सर्जन शुल्क, ओटी आईसीयू शुल्क आदि सेवाओं को शामिल किया गया है।
- प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने वाले परिवार भी इसका लाभ उठा सकते हैं।
पीएमजेएवाई पंजीकरण कैसे करें? (PMJAY CSC Registration)
- PMJAY CSC registration करने के लिए अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाएं।
- आपकी पात्रता जांचने के लिए सीएससी ऑपरेटर से संपर्क करे.
- यदि आप पात्रता सूची में शामिल हैं तो आप PMJAY पंजीकरण करवा सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन करते समय CSC संचालक को सभी जानकारी का ब्यौरा सही से दे. इसके लिए आपसे कुछ डाक्यूमेंट्स लिए जा सकते है.
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको 7 दिन बाद कॉमन सर्विस सेंटर पर जाना होगा।
- यदि आपका पंजीकरण स्वीकार कर लिया जाता है, तो ऐसी स्थिति में आपका PMJAY CSC card download प्रिंट हो जाएगा और आपको CSC ऑपरेटर द्वारा प्रदान किया जाएगा।
- इस कार्ड के लिए आपको 30 रुपये फीस देनी होगी।
- इस तरह आप PMJAY CSC Registration की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
Check also: CSC Mahaonline New Registration & Login
पीएमजेएवाई सीएससी लॉगिन प्रक्रिया (PMJAY CSC login)
- PMJAY CSC लॉगिन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (setu.pmjay.gov.in)।
- वेबसाइट के होम पेज पर लॉग इन करने के लिए PMJAY BIS login के लिए दी गई जानकारी दर्ज करें।
- मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड डालें।
- इसके बाद Validate ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इस तरह PMJAY CSC login प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Download PMJAY card / Ayushman Card
अगर आप प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- PMJAY card download करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bis.pmjay.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज में Download Ayushman Card के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद अगले पेज में कार्ड डाउनलोड करने के लिए दिए गए विकल्प को चुनें।
- योजना, राज्य, आधार संख्या / वर्चुअल आईडी आदि दर्ज करें।
- अब दिए गए विकल्प पर टिक करके Generate OTP के विकल्प में क्लिक करें।
- पंजीकृत मोबाइल नंबर में प्राप्त OTP Number को सत्यापित करें।
- अब आप आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- इस तरह आयुष्मान भारत कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Check also: DIGIPAY | CSC Digipay Download [New Version]